फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बूथों पर नहीं पहुंचे किशोर, स्कूलों में लगाए टीके

Mon, 03 Jan 2022 07:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। किशोर और किशोरियों के टीकाकरण के पहले दिन बूथों पर सन्नाटा रहा। टीकाकरण का ग्रॉफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य टीमों ने स्कूल पहुंच टीकाकरण किया। जिला अस्पताल में डीएम ने किशोरों के लिए अलग बनाए गए बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन जिले के 17 बूथों पर 1170 किशोरों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बूथ पहुंचे डीएम रवींद्र कुमार ने पंजीकरण कक्ष के साथ टीकाकरण व ऑब्जर्वेशन कक्ष का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल बूथ पर 194 किशोर व किशोरियों ने टीकाकरण कराया। यहां सीडीओ दिव्यांशु पटेल, सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश, सीएमएस डॉ. पवन कुमार व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर सीएचसी में टीका लगवाने वालों की संख्या शून्य रही। इसी ब्लॉक जवाहर नवोदय विद्यालय में 151 छात्रों को टीका लगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. विशाल ने बताया कि एक पंजीकरण होने से टीका नहीं लगाया गया। हसनगंज में टीकाकरण के लिए मात्र दो लोगों का पंजीकरण होने से वायल नहीं खोली गई। यहां भी संख्या शून्य रही। पुरवा सीएचसी में 70 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बांगरमऊ सीएचसी में सिर्फ नौ किशोर ही टीका लगवाने पहुंचे। सफीपुर सीएचसी में 20, इसी ब्लॉक के जीजीआईसी में 156, हिलौली पीएचसी में 3, अचलगंज सीएचसी में 125, सुमेरपुर पीएचसी में 10, बिछिया सीएचसी में दो किशोर को टीका लगा। गंजमुरादाबाद के विवेकानंद इंटर कॉलेज अटवा बैक में 60, डीसीकेएम इंटर कॉलेज में 60, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज हरईपुर में 40, बीघापुर पीएचसी में 17, असोहा सीएचसी में 10 को टीका लगा। मियागंज के तीन स्कूलों में हुए 160 को टीका लगा। औरास पीएचसी में 20 व नवाबगंज सीएचसी में 15 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए पोर्टल पर 2640 किशोर व किशोरियों ने पंजीकरण कराया था। इसके बावजूद 1170 किशोर ही टीकाकरण में शामिल हुए। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जो लोग टीका लगवाने नहीं पहुंचे उनका पंजीकरण निरस्त माना जाएगा। बूथ पर दोबारा उनका पंजीकरण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed