{"_id":"61b4a4577c5a3203e96887b3","slug":"health-unnao-news-knp66890967","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों की दो घंटे सांकेतिक हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों की दो घंटे सांकेतिक हड़ताल
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में सांकेतिक हड़ताल करते फार्मासिस्ट। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बीस सूत्री मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने दो घंटे सांकेतिक हड़ताल की। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। चेतावनी दी है कि अगर मांगें न मानी गई तो एसोसिएशन काम बंद हड़ताल पर जाने का भी फैसला ले सकती है।
जिला महिला अस्पताल में सभा में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मांग है कि फार्मासिस्ट प्रभारी अधिकारी फार्मेसी व विशेष कार्य अधिकारी फार्मेसी को संयुक्त निदेशक फार्मेसी के पद पर स्थापित कर वही वेतन दिया जाए। सभी प्रकार के भत्तों में बढ़ोत्तरी हो। फार्मासिस्ट संवर्ग का नाम बदला जाए। डॉक्टरों की अनुपस्थित में चिकित्सीय कार्य कर रहे फार्मासिस्ट को विधिक मान्यता दी जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के अनुसार उप केंद्र पर तैनात सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर) की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा फार्मेसी या बैचलर फार्मेसी की जाए। अभी फार्मासिस्ट सुबह 8 से 10 बजे तक आंशिक हड़ताल कर रहे हैं। यदि हमारी मांगे न मानी गईं तो पूरी तरह से हड़ताल कर दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान अशोक यादव, अखिलेश सिंह, शिवबिलास, मनोज कुमार, आशुतोष कुमार, रामकुमार, महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।