{"_id":"61a90c06556b420cfa163eec","slug":"health-unnao-news-knp667339694","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आधे घंटे में मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आधे घंटे में मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना की जांच रिपोर्ट के लिए अब आठ से दस दिन का इंतजार नहीं करना होगा। सैंपल देने के आधे घंटे बाद ही रिपोर्ट मिल जाएगी। पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री आरटीपीसीआर जांच मशीन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। 6 दिसंबर से जांच शुरू हो जाएगी।
जिले में मौजूदा समय में एक कोरोना संक्रमित का इलाज चल रहा है। मरीजों की पहचान के लिए रोजाना तीन हजार से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ पीजीआई भेजा जा रहा है। जिले में अप्रैल 2019 में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद से 2 दिसंबर 2021 तक 13 लाख 57 हजरा 187 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। इन सैंपलों को लखनऊ जांच के लिए भेजने पर रिपोर्ट आने में हफ्तों लग जाते हैं। अभी भी 1891 सैंपलों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। इस समस्या से अब निजात मिलने वाली है। शुक्लागंज के ठाकुरखेड़ा सीएचसी में लग रही आरटीपीसीआर मशीन का संचालन होने के बाद सैंपल की आधे घंटे में रिपोर्ट मिलेगी।
आरटीपीसीआर जांच मशीन में एक बार 90 सैंपलों की जांच होगी। रोजाना एक से डेढ़ हजार सैंपलों की जांच की जा सकेगी। सैंपल लेकर तुरंत जांच कर इलाज शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
-डॉ. सत्यप्रकाश, सीएमओ