फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

फूल रही बच्चों और बुजुर्गों की सांस

Tue, 23 Nov 2021 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल में बच्चे को देखते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृज कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। बदलता मौसम बच्चों और बुजुर्गों को बीमार बना रहा है। तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच वायरल और एलर्जिक ब्रांकाइटिस (सांस फूलने की बीमारी) का खतरा बढ़ रहा है। बच्चे निमोनिया की जद में है तो बुजुर्ग सांस फूलने की दिक्कत से परेशान हैं।
विज्ञापन

नवंबर के पहले सप्ताह से सुबह मौसम गर्म व रात को सर्द हो गया है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम के इस खेल में लोग बीमार पड़ रहे है। बच्चों पर निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। बुजुर्गों को एलर्जिक ब्रांकाइटिस ने अपने चपेट में ले लिया है। जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया, सर्दी व जुकाम से पीड़ित रोजाना 70 से 80 बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृज कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों का खास खयाल रखने की जरूरत है। इस मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। बच्चों में वायरल फीवर, निमोनिया, सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत होती है। सर्दी से बचाने के लिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। ताजा भोजन कराएं। दिक्कत महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। सर्द व गर्म से बचे। बच्चों को गंदी जगहों पर जाने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि इस मौसम में एलर्जिक ब्रांकाइटिस का खतरा बढ़ गया है। इसमें मरीज को पहले बुखार होता है। फिर खांसी और सांस की परेशानी होने लगती हैं। स्वांस नली में सूजन आ जाती है। दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। सलाह के अनुसार जांच और इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed