फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के घर मिली चार हजार कोविड वैक्सीन

Wed, 10 Nov 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
health
मियागंज सीएससी में प्रभारी आफताब से जानकारी लेते विधायक बंबालाल दिवाकर। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण के लिए भेजी गई वैक्सीन की चार हजार डोज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (वैक्सीन कोल्ड चेन हैंडलर) के घर के फ्रिज में रखी मिलीं। मामला तब खुला जब बिना वैक्सीन लगवाए लोगों के मोबाइल पर वैक्सीन लगवाने के लिए धन्यवाद के मैसेज आने लगे। एसडीएम, सीएमओ और एसीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर जांच की। वैक्सीन तो सही मिलीं, लेकिन अभिलेखों में वैक्सीन दर्ज करने में खामी और सीएचसी प्रभारी की कार्य प्रणाली ठीक नहीं पाई गई। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी, कोल्ड चेन प्रभारी और एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

कई लोगों के मोबाइल पर बिना लगवाए ही वैक्सीन के दोनो डोज लगने के मैसेज पहुंचने लगे। मामला क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर तक पहुंचा तो उन्होंने सीएमओ व अन्य अधिकारियों से शिकायत की। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने सीएचसी पहुंचकर जांच की। पूनम, राजेश कनौजिया व उमेश कनौजिया ने उन्हें बताया कि दूसरा डोज लगा नहीं और मोबाइल पर मैसेज आ गया। अनियमितता पर कार्रवाई न होते देख बुधवार को विधायक खुद सीएचसी पहुंचे और प्रभारी डॉ. आफताब, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रानी व टीकाकरण देख रही एएनएम संगीता पटेल से जानकारी ली। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने बताया कि सीएचसी प्रभारी ने कोविशील्ड व कोवैक्सीन की चार हजार डोज घर पर रखने को कहा था।
विज्ञापन

टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि आईएलआर (आइसलाइंड रिफ्रिजरेटर) में खराबी होने से सीएचसी प्रभारी के कहने पर वहां रखवाई थी। विधायक की सूचना पर हसनगंज एसडीएम रामदत्त राम, सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश, एसीडीएमओ डॉ. आरके गौतम सीएचसी पहुंचे और वैक्सीन चेक की। उनके मुताबिक वैक्सीन खराब नहीं हुई है। उसे उपयोग में लाया जाएगा। स्टॉक रजिस्टर में जिला मुख्यालय से तीन नवंबर को सीएचसी भेजी गई 6010 डोज वैक्सीन का स्टॉक चेक किया तो उसमें सीएचसी से बूथों पर भेजी गई वैक्सीन और वहां से वापस लाई गई वैक्सीन दर्ज करने में गड़बड़ी मिली। सीएमओ ने तीनों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के यहां वैक्सीन की डोज रखी मिलीं हैं। वह खराब नहीं हुई है। स्टॉक रजिस्टर में चढ़ाने में गड़बड़ी मिली। वैक्सीन का रख रखाव सही नहीं पाया गया। सीएचसी प्रभारी को वहां से हटाया जाएगा। वैक्सीन स्टॉक देख रही एएनएम व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

-डॉ. सत्यप्रकाश, सीएमओ
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश के मुताबिक जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई और उनके मोबाइल पर मैसेज लगवाने का पहुंचा, वह अपना टीकाकरण करा सकते हैं। टीका लगवाने के दौरान के मोबाइल नंबर फीडिंग के समय यह त्रुटि हो जाती है। यह कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed