{"_id":"614891978ebc3e1eed4100c4","slug":"health-unnao-news-knp65326308","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की मौत, अस्पतालों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की मौत, अस्पतालों में भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती वृद्ध सहित दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की भीड़ पहुंच रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज की अपेक्षा ज्यादा मरीज पहुंचे। पैथोलॉजी में 68 मरीज जांच कराने आए। जांच में बुखार के छह मरीजों को मियादी बुखार पाया गया। कई दिनों से बुखार से पीड़ित दो मरीजों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लखनऊ भेजे गए।
सफीपुर निवासी कालीचरन (70) को बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था। कोविड जांच निगेटिव आई। भर्ती कर इलाज शुरू किया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। पुरवा तहसील के गांव त्रिपुरारपुर निवासी संजय त्रिपाठी का पुत्र उत्तम (12) कई दिनों से बुखार व सिरदर्द से पीड़ित था। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। तभी उसे उल्टियां शुरू हो गईं और हालत बिगड़ने से परिजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। फिजीशियन डॉक्टरों के पास 500 मरीज पहुंचे। इसमें 80 मरीज बुखार से पीड़ित हैं। पैथोलॉजी में मियादी बुखार की जांच के लिए 59 सैंपल लिए गए। इसमें छह पॉजिटिव केस निकले। डेंगू जांच के लिए अचलगंज निवासी दिनेश (18) व कानपुर के बिठूर निवासी मनऊ की प्रिया (4) का सैंपल लिया गया। सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही सैंपलों की संख्या भी बढ़ रही है।
मियागंज ब्लॉक के बीजीमऊ, रामपुर, कुशलखेड़ा में ब्लॉक स्तर से नालियों की सफाई कराने के साथ ही आशा कार्यकर्ता सरला देवी ने डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। ग्रामीणों को हिदायत दी कि सफाई का ध्यान रखें। आसपास गंदगी न होने दें। घरों में कूलर व टायर के साथ अन्य बर्तनाें में भी जलभराव न होने दें।