फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बुखार से पीड़ित 10 मरीज गंभीर

Sat, 18 Sep 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार शाम तक बुखार के दस गंभीर मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में पहुंचे 774 मरीजों में बुखार के 222 मरीज शामिल रहे। डेंगू जांच के लिए चार मरीजों के सैंपल लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से शनिवार देर शाम तक इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित भर्ती होने वाले मरीजों में बिछिया के श्लोक (3) पुत्र सत्येंद्र, अचलगंज जरगांव के दिनेश (18) , मौरावां के हिमांशु (18), नवाबगंज के आकाश (25), माखी गांव निवासी रानी (40), नानामऊ बिल्हौर की रिया (4) पुत्री रिंकू, दयालखेड़ा के प्यारेलाल (85), सैय्यद अब्बासपुर के महावीर (60) व दुुपरापुर की अंकिता साहू (29) व एबीनगर के राघवेंद्र (45) शामिल हैं। लगातार कई दिनों से बुखार होने पर गंगाबक्शखेड़ा निवासी नीलम (45), दुपरापुर के श्रेया (20), करोवन की अंजली (24) व इंद्रानगर के अंजुल सिंह (20) का ब्लड सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बुखार पीड़ित मरीजाें में टाइफाइड के 44 मरीजों की जांच हुई। इसमें पांच मरीजों का टाइफाइड पॉजिटिव निकला। 15 दिनों में 203 बुखार मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो चुकी है। 33 मरीजों की मलेरिया जांच हुई। कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि डॉक्टरों से कहा गया है कि यदि मरीज की जांच जरूरी हो तो उसे सिर्फ दवा देकर वापस न करें जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीमों ने शुक्लागंज व काशीराम कालोनी में घर-घर जाकर कूलर, पानी की टंकी व अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी। इसमें पांच घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर नोटिस दी गई। कांशीराम कालोनी में पांच घरों में एडीज मच्छर का लार्वा पनपता मिला। पानी साफ कराने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। नोटिस दी गई कि दोबारा ऐसा मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने 8290 घरों का निरीक्षण किया। एक से 18 सितंबर तक 38 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस दी जा चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed