फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बिना सूचना गैरहाजिर मिले डॉक्टर

Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
health
गढेवा गांव के पास कटी सड़क के किनारे जीओ बैग लगाते कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांचने के लिए एसडीएम व एसीएमओ की संयुक्त टीम ने स्वास्थ्य केंद्राें का निरीक्षण किया। बिना सूचना के डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कहीं फार्मासिस्ट के सहारे अस्पताल संचालित मिला तो कहीं वह भी गैर हाजिर थे। पुरवा ब्लॉक के भवानीगंज स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व फार्मासिस्ट दोनों ही नदारत मिले। जांच अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम राजेंद्र कुमार व एसीएमओ हरिनाम सिंह बरीखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टर नहीं थे। फार्मासिस्ट अमित कुमार ने बताया कि वह पांच साल से जिले पर संबद्ध हैं। दवाएं हैं। डॉक्टर न होने से मरीज परेशान हैं। सकहन राजपूतान स्वास्थ्य केंद्र में भी फार्मासिस्ट हंस मिले। यहां तैनात डॉक्टर आरिफ मजीद का भी जिले पर संबद्धीकरण मिला। अस्ताल में बिजली सप्लाई नहीं थी। स्टॉफ के आवास भी टूटे थे। परिसर में बने एक गड्ढे में जलभराव देख उसे भरवाने के लिए कहा गया। रूपपुर चंदेला, गौरियाकला स्वास्थ्य केंद्र के साथ नगर पंचायत का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं सही मिलीं।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश चौरसिया व एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह ने असोहा सीएचसी, भवानीगंज व कालूखेड़ा पीएचसी का निरीक्षण किया। भवानीगंज पीएचसी में डॉक्टर व फार्मासिस्ट दोनों नदारत मिले। कालूखेड़ा में भी डॉक्टर नहीं थे। असोहा सीएचसी के मुख्य द्वार पर गंदगी थी। दवा रजिस्टर भी अधूरा मिला। महिला डॉक्टर चिकित्सीय अवकाश पर थी। डॉ. निवेदिता अनुपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

॥फतेहपुर ब्लॉक की सीएचसी का एसडीएम बांगरमऊ दिनेश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्हें व्यवस्थाएं सही मिलीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी में जलापूर्ति की समस्या है। उन्होंने समस्या के निराकरण की बात कही।

बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम अंकित शुक्ला व एसीएमओ नरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र आने वाले बुखार के मरीजाें की जानकारी ली। दवाओं को देखा और उनमें एक्सपायरी डेट देखी। सब सही पाया। उसके बाद निर्माणाधीन 100 बेड का अस्पताल देखा। अधूरे कामों को जल्द पूरा कराने के आदेश कार्यदायी संस्था को दिए।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed