फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

जिला अस्पताल में मरीजों से मिलने का समय तय

Mon, 23 Aug 2021 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी व वार्ड में भर्ती मरीजों से तीमारदारों के मिलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। बीमार की देखभाल के लिए एक तीमारदार ही रह सकेगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ गंदगी से अस्पताल को बचाने के लिए सीएमएस ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के साथ वार्ड नंबर एक व दो संचालित हैं। अभी तक वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ तीमारदार भी वहां बैठे रहते थे। इससे वह वार्ड व गैलरी में गंदगी फैलाते थे। भीड़ अधिक होेने से संक्रमण का खतरा बना रहता था। इन दिक्कतों को देखते हुए अब मरीजों से मिलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। तीमारदार दोपहर 12:30 से 1:30 व शाम को 4:30 से 5:30 बजे तक मिल सकेंगे। उसके बाद यदि बहुत इमरजेंसी होगी तो मुलाकात कराई जाएगी। इसके लिए वार्ड के बाहर डोर बेल लगा दी गई है। तीमारदार उसी डोर बेल को बजाएगा। अंदर से स्वास्थ्य कर्मी आकर तीमारदार से मिलने का कारण पूछेगा। उसके बाद ही उसे मरीज से मिलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अभी तक तीमारदार मरीजों से मिलने किसी भी समय आ जाते थे। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को इलाज में परेशानी उठानी पड़ती थी। मरीज के पास एक ही तीमारदार को रुकने की अनुमति मिलेगी। उस तीमारदार का पास भी बनाया जाएगा। जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यवस्था लागू होने के बाद जिला अस्पताल की गैलरी में गंदगी फैलाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। पान मसाला की पीक थूकने और गंदगी करने वालों से जुर्माना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed