फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

हेल्थ एटीएम से कराएं जांच

Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। निजी सेवा प्रदाता कंपनी की ओर लगाए जाने वाले इस एटीएम से ब्लेड प्रेशर, ऑक्सीजन, शुगर, वजन, पल्स रेट समेत 59 तरह की जांच होगी। इन जांचों का मरीज को कोई शुल्क भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाले हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तकनीक से जोड़ा जाएगा। डॉक्टर डेली कंसल्टेंसी के माध्यम से सीधे हेल्थ एटीएम से जुड़ेंगे। जांच कराने वाले लोगों को डॉक्टर सलाह भी देंगे। डॉक्टर बीमारी के हिसाब से डाइट चार्ट व मेंटल स्ट्रेस कम करने के तरीके भी बताएंगे। एसीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सीएचसी और पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाने के आदेश दिए हैं। यह हेल्थ एटीएम तत्काल बॉडी स्क्रीनिंग करने में सक्षम होते हैं। इसके द्वारा ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की भी जांच की जा सकेगी। कई तरह के रैपिड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी, ईसीजी, डिजिटल स्टेथोस्कोप, डर्मास्कोप, ओटोस्कोप जैसे टेस्ट भी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम को बैंकों के एटीएम की तर्ज पर अस्पतालों में लगाया जाएगा। इसकी देखरेख और संचालन के लिए टेक्नीशियन की तैनाती की जाएगी। इन्हें तैनाती से पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed