फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

सबसे पहले संक्रमण मुक्त होने वाले गांव को मिलेगा इनाम

Sat, 22 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
health
बांगरमऊ। नगर पालिका अध्यक्ष इजहार खां गुड्डू ने कहा है कि सबसे पहले संक्रमण मुक्त होने वाले वार्ड को दो लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। इस राशि से उस वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्य मार्गों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना को समाप्त करने के लिए टीकाकरण और संक्रमितों को चिह्नित कर इलाज जरूरी है। थर्मल स्क्रीनिंग करने वाली टीम से परिवारों के सभी लोगों को अपनी जांच कराएं और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपना टीकाकरण कराएं। पालिका क्षेत्र में 3500 लोगों की थर्मल स्क्रीन की गई है। इसमें तीन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए। हालांकि बाद में आरटीपीसीआर जांच में तीनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। ईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर उपलब्ध कराई गई 100 में 75 मेडिकल किट पॉजिटिव पाए गए लोगों को दी गई हैं। निगरानी समितियों में वार्ड सदस्यों के अलावा पालिकाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, कोटेदार सहित अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed