फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

कोरोना के बाद निमोनिया से स्कूल प्रबंधक की मौत

Sat, 22 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। कोरोना के बाद निमोनिया की चपेट में आए स्कूल प्रबंधक की लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

दरोगाबाग निवासी आदिल खान (35) को एक पखवारा पूर्व कोरोना हुआ था। बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। ठीक होने के पांच दिन बाद ही वह निमोनिया से पीड़ित हो गए थे। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आदिल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी थे। उनकी मौत पर एसोसिएशन के अध्यक्ष वेणु रंजन भदौरिया, उपाध्यक्ष अंकुर जौहरी व सचिव मोहम्मद फैज ने शोक जताया है।
कोरोना से जिले में 22 और संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे अधिक 18 संक्रमित आरटीपीसीआर जांच में आए हैं।
जिले में शनिवार को हुई जांच में सिकंदरपुर कर्ण में एक, बांगरमऊ में एक, औरास में एक, पुरवा में एक, मियागंज में तीन, सफीपुर में एक, हसनगंज में एक, सुमेरपुर में एक, सिकंदरपुर सरोसी में पांच, शहर के विभिन्न मोहल्लों में छह व शुक्लागंज में एक कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कोरोना से 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में 65 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इन बूथों पर 1458 लोगों ने टीका लगवाया। पहला डोज 1300 व दूसरा डोज 158 लोगों ने लगवाया। इसमें सबसे अधिक बीघापुर में 155, शुक्लागंज में 136 लोगों को टीकाकरण कर दूसरे स्थान पर, सफीपुर व अरबन सेंटर पर 126-126 लोगों को टीका लगा संयुक्त रूप से जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed