{"_id":"60a6a1188ebc3e43ab08bf55","slug":"health-unnao-news-knp6294955156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का दावा, जिले में कोरोना से एक भी शिक्षक की मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का दावा, जिले में कोरोना से एक भी शिक्षक की मौत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोविड-19 में आम जनता के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देने आए जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शिक्षक संघ द्वारा पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान 32 शिक्षकों की मौत को सिरे से नकार दिया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा दी गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि जिले में पंचायत चुनाव में एक भी शिक्षक की कोरोना से मौत नहीं हुई।
विकास भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि हमारे बेसिक शिक्षा मंत्री ने पूरे प्रदेश में तीन शिक्षकों की पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत की जानकारी दी है। जिला प्रशासन ने एक भी शिक्षक की मौत न होने की रिपोर्ट दी है। दावा किया शासन द्वारा जरूरतमंदों को भोजन के लिए सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही है। जिले में सामुदायिक रसोई कहां संचालित हो रही है, के सवाल पर डीएम से जवाब देने को कहा। डीएम रवींद्र कुमार ने दो स्थानों पूर्णादेवी मंदिर और नवाबगंज भल्ला फार्म में रसोई संचालित होने जानकारी दी। बताया कि सरस्वती मेडिकल कालेज में भर्ती कोविड मरीजों के तीमारदारों को भल्ला फार्म से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक कितने लोगों को रसोई के माध्यम से भोजन पहुंचाया गया इसकी जानकारी न देकर दूसरे सवालों का जवाब देना शुरू कर दिया।
मंत्री ने बताया कि राशनकार्ड न होने वाले लोगों के तुरंत कार्ड बनाकर मुफ्त राशन देने के आदेश डीएसओ को दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र में काफी संख्या में कार्ड के लिए आवेदन लंबित होने और आपूर्ति विभाग के कोटा फुल होने की बात पर मंत्री ने कहा कि नए आवेदनों का तुरंत कार्ड बनवाने को कहा गया है। इस दौरान जिले के नोडल अधिकारी दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकिशोर रावत, सदर विधायक पंकज गुप्ता मौजूद रहे।