फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

अस्पताल पर ताला, मरीज परेशान

Thu, 13 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
health
सफीपुर। बुखार से छह मौतों वाले गांव सकहन राजपूतान में संचालित अस्पताल में तालाबंदी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों में किसी को भी दिक्तत होती है तो वह या तो स्वास्थ्य केंद्र या फिर झोलाछाप के पास जाने को मजबूर हैं। गांव में हुई मौतों को देखते हुए ग्राम प्रधान ने गांव में सफाई कराने के साथ सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन

सकहन राजपूतान गांव में अप्रैल महीने में बुखार, खांसी व ऑक्सीजन स्तर कम होने से गांव के सुशील, सुनील, अनुज, रामदुलारी, जगन्नाथ, जगदेई व सेवानिवृत्त शिक्षक जगपाल की मौत हो चुकी है। गांव के ही राजकुमार का इलाज कानपुर में चल रहा है। गांव में लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पहले बुखार व खांसी आने पर स्वास्थ्य केंद्र में ही डॉक्टर मरीजों को देखकर दवाएं लिख देते थे। कोविड संक्रमण के चलते डॉक्टर को सीएचसी में संबद्ध कर दिया गया है। ऐसे में ऐसे में सीएचसी या फिर आसपास गांवों में देखकर दवा देने वालों से मरीज दवा लाकर खा रहे हैं। ग्राम प्रधान सुनीता कुशवाहा ने ग्रामीणों को संक्रमण से बचाने के लिए गांव में सफाई कराने के साथ सैनिटाइजेशन भी कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि जहां आकस्मिक सेवाएं न चलाकर सिर्फ ओपीडी चलती थी वह बंद रहेंगे। वहां के स्टाफ को सीएचसी में संबद्ध किया गया है। गांव में स्वास्थ्य टीमों को भेजकर दवा वितरण का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed