{"_id":"5fbea43f8ebc3e9bca1b0b79","slug":"health-unnao-news-knp596305180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक हेल्थ वर्कर का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक हेल्थ वर्कर का वेतन रोका
विज्ञापन
बीघापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नौ दिन पहले प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बेसिक हेल्थ वर्कर को नोटिस जारी कर वेतन रोकने व स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिए हैं।
थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर सुबस निवासी दीपू ने 17 नवंबर को पत्नी कोमल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। आरोप था कि उपस्थित बेसिक हेल्थ वर्कर ने प्रसव कराने के नाम पर सात हजार रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत हो गई थी। पीड़ित ने डीएम, सीएमओ सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। एसीएमओ के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बेसिक हेल्थ वर्कर अंशू कला से नोटिस देकर जवाब मांगा है।
वहीं जांच पूरी न होने तक नवंबर महीने का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि बेसिक हेल्थ वर्कर अंशू कला पर लापरवाही का आरोप होने से उन्हें स्पष्टीकरण जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। वहीं जवाब न आने तक वेतन जारी न करने के आदेश हुए हैं।