{"_id":"5e949ee58ebc3e76a2092773","slug":"health-department-team-reached-the-information-about-the-deposition-unnao-news-knp5550949157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाती आने की सूचना पर दौड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाती आने की सूचना पर दौड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के एक मोहल्ले में दिल्ली के तब्लीगी जमात से आठ लोगों के वापस लौटने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन वहां सभी के लखनऊ स्थित रिश्तेदार के घर से वापस लौटने की जानकारी हुई। मेडिकल टीम ने जांच के बाद तीनों को होम क्वारंटीन किया है। जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं।
शिवनगर मोहल्ले में रविवार रात स्वास्थ्य विभाग को दिल्ली के तब्लीगी जमात से एक ही परिवार के आठ सदस्यों के आने की सूचना मिली। संक्रामक रोग प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि सभी लखनऊ में रहने वाले रिश्तेदार के यहां एक सप्ताह पहले गए थे। वहीं से वापस लौटे हैं। परिवार के आठों सदस्यों की जांच में सभी सामान्य निकले। टीम ने सभी आठ लोगों को होम क्वारंटीन किया है।
संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि 8 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिसमें चार महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। एहतियात के तौर पर सभी का सैंपल लखनऊ मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा रहा है।