फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hausband and wife went jail in daughter murder case

एक बेटी को मार डाला, दूसरी का मां के साथ जेल में बचपन

Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
hausband and wife went jail in daughter murder case
उन्नाव। पड़ोसियों को फंसाने के लिए बेटी की हत्या करने वाले पिता व उसका साथ देने वाली मां ने डेढ़ वर्षीय दूसरी बेटी का बचपन गर्त में डाल दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी दंपती को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। मासूम बच्ची भी उनके साथ जेल गई है। वहीं घर में मौजूद दो बच्चे माता-पिता के जेल जाने से बदहवास हैं।
विज्ञापन

वृद्ध दादी उन्हें कलेजे से लगाकर सिसक रहीं थीं। पुलिस ने आरोपी माता-पिता पर अपहरण हत्या के अलावा दुष्कर्म, पॉक्सो व साजिश रचने की धारा भी लगाई है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर रुल्ल गांव निवासी ध्रुव कुमार ने पड़ोसी महिला व उसके परिजनों से बदला लेने के लिए 11 वर्षीय बीमार बेटी सोनम को ढाल बना पहले उसकी हत्या की फिर विपक्षियों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसके नाजुक अंग में गहरी चोट पहुंचाई। मंगलवार को आईजी लक्ष्मी सिंह व एसपी दिनेश त्रिपाठी ने घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने बेटी के हत्यारोपी ध्रुव व जघन्य अपराध में साथ देने वाली पत्नी राजरानी को जेल भेज दिया। राजरानी के साथ उसकी डेढ़ साल की बेटी रितिका भी जेल गई। घर पर दो बेटे इस घटना के बाद सहमें हैं। दादी सिसकते हुए बोलीं, इससे अच्छा तो वह बेऔलाद रहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चों को सीने से लगाया, बूढ़ी मां से आंख न मिला पाया
मंगलवार शाम जब हत्यारोपी दंपती को जेल भेजे जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने खाना नहीं खाया। पुलिस ने आरोपी पिता के कबूलनामे के आधार पर बेटी की हत्या का मुकदमा लिखा तो वह बांगरमऊ कोतवाली में ही बिलख पड़ा।

पत्नी राजरानी भी कोतवाली में एक कोने में बैठी सिसकती रही। बुधवार सुबह जब पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी तो बेटे शिवा और प्रिंस भी कोतवाली में मौजूद थे। पुलिस की जीप में बैठने से पहले माता-पिता ने दोनों को सीने से लगाया और फूटकर रोने लगे। ध्रुव बूढ़ी मां सोहदारा से नजरें नहीं मिला पा रहा था। सिर झुकाकर जीप में बैठा और पुलिस दोनों को लेकर चली गई। दोनों मासूम बच्चे दादी से लिपटकर काफी देर तक बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed