फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hardoi road, four hours by truck from perishable jam

ट्रक खराब होने से हरदोई रोड चार घंटे से जाम

Thu, 21 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 21 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hardoi road, four hours by truck from perishable jam
उन्नाव-बांगरमऊ रोड पर चकलवंशी चौराहे निकट लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
चकलवंशी। उन्नाव से बांगरमऊ जा रहा ट्रक हरदोई मार्ग पर चकलवंशी के निकट खराब हो गया। इससे कई किमी लंबा जाम लग गया। शाम 5 बजे लगा जाम रात 9 बजे तक नहीं खुल सका है। जाम में कई बारातें और दूल्हे की गाड़ियां भी फंसी हैं। जाम के दौरान कई बार एंबुलेंस फंसी हालांकि पुलिस ने लोगों की मदद से जैसे-तैसे निकाला। माखी थाना पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ की ओर जा रहा ट्रक  बुधवार शाम पांच बजे चक लवंशी चौराहे पर अचानक खराब हो गया। चालक व क्लीनर ने सही करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जाम गलते देख वह दोनों ट्रक को वहीं छोड़कर दूर हट गए। दोनो ओर से गाड़ियां आने से देखते ही देखते कई किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


इस दौरान बांगरमऊ व उन्नाव की ओर आ रहीं कई बारातों की गाड़ियां उसी में फंस गईं। देर शाम करीब आठ बजे जाम न खुल पाने की सूचना माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। जाम की स्थिति इतनी भयावह थी पुलिस क्रेन की मदद से जाम ट्रक को रास्ते से हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रात नौ बजे तक जाम खुल नहीं पाया है। फुटपाथ पर किया गया अतिक्रमण भी लोगों को परेशान किए रहा। फुटपाथ खाली न होने से पैदल और दोपहिया वाहन चालकों का भी निकलना मुश्किल रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed