{"_id":"581251b34f1c1bac52bc35de","slug":"hardik-got-first-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक मिस्टर फ्रेशर व प्रियंका मिस फ्रेशर बनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्दिक मिस्टर फ्रेशर व प्रियंका मिस फ्रेशर बनी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
contest
- फोटो : प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केआईएमएस व जीजीआईटी संस्थान में फ्रेशर पार्टी ‘क्रिसेंडो’ 2016 का आयोजन किया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पार्टी का शुभारंभ निदेशक डा. पीएन बाजपेई व प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बीबीए व बीसीए के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। यहां रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ही रैंप प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कई चक्रों के बाद छात्र-छात्राओं को अर्जित अंकों के आधार पर मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया गया। केआईएमएस में मिस्टर फ्रेशर हार्दिक गुप्ता व मिस फ्रेशर प्रियंका शुक्ला रहीं। वहीं जीजीआईटी में मिस्टर फ्रेशर जीतू व मिस फ्रेशर रोशनी रहीं। अंत में निर्देशक ने छात्र-छात्राओं की इस प्रतिभा की सराहना की और इस तरह के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, तेजराम वर्मा, प्रबंधक अंकुर जौहरी व रत्नेश भी मौजूद रहे।
रैली निकाल मतदान को किया जागरूक
उन्नाव। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नवाबगंज ब्लाक में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नवाबगंज में रैली को हसनगंज के तहसीलदार वीके मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर ब्लाक से रवाना किया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अधिक से अधिक 18 वर्ष से युवक मतदाता बन सकें इसके लिए रैली निकालकर जागरूक किया गया। सोहरामऊ में एबीआरसी विनय त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई। ‘अम्मा-बप्पा भूल न जाना, बच्चों को मतदान कराना’ जैसे स्लोगनों से सभी को जागरूक किया। इस दौरान ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन