{"_id":"58694dba4f1c1bd606eecb75","slug":"happy-nuiyr-called-spent-the-first-day-of-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी न्यूईयर’ कहते बीता वर्ष 2017 का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी न्यूईयर’ कहते बीता वर्ष 2017 का पहला दिन
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
संगीत का आनंद लेते युवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर शहर के पार्कों, होटलों, आफिसों व सार्वजनिक स्थानों पर जमकर धमाल हुआ। साल का पहला दिन एक-दूसरे को बधाई देते बीता। ग्रीटिंग कार्ड, एसएमएस व व्हाट्स एप के जरिए शुभकामनाएं भेजने में लोग दिनभर व्यस्त रहे। नए वर्ष का पहला दिन रविवार होने से इसका उल्लास दोगुना हो गया। हालांकि मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क ने लोगों के एक-दूसरे को विश करने के सिलसिले पर पानी फेर दिया। शनिवार देररात किए गए एसएमएस सुबह तक रिसीव हुए।
विज्ञापन
शहर के निराला पार्क में लोगों ने दिन बिता कर नए वर्ष 2017 का वेलकम किया। पार्कों में कभी सर्दीली हवाएं तो कभी गुनगुनी धूप में बड़ों संग बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। कुछ ने पिकनिक मनाई और इसके बाद केक काटा। वहीं बच्चों के साथ महिलाओं ने भी नए साल के आगमन का आनंद उठाया। पार्क का माहौल पूरे दिन खुशनुमा बना रहा और सभी एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर विश करते नजर आए। कोई गुलाब का फूल भेंटकर अपने दोस्त को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा था तो कोई पसंदीदा डिश खिलाकर उसे खुश कर रहा था। इसके अलावा शहर के होटलों व रेस्टोरेंट में भी लोग समय बिताते दिखे।
विज्ञापन
फोटो नंबर-
भगवान से मांगी सुख-समृद्धि
नए साल की शुरुआत लोगों ने अपने-अपने ईष्टदेव के मंदिरों में पहुंच उनकी आराधना कर की। लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करके नव वर्ष की शुरुआत की। शहर के दुर्गा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, पूर्णादेवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। लोगों ने नए वर्ष पर हवन व प्रार्थना आदि की। सभी ने भगवान की मूर्तियों पर फल, फूल आदि चढ़ाकर पूजन कर अपने काम की शुरुआत की।
विज्ञापन
होटल व रेस्टोरेंट भी रहे फुल
नए वर्ष के पहले दिन शहर के मुख्य होटलों, रेस्टोरेंटों, पार्कों व नवाबगंज स्थित पक्षी विहार में पहुंचकर लोगों ने जश्न मनाया। शहर के निराला पार्क सहित अन्य इन सभी स्थानों पर जोड़े न्यू ईयर विश करते नजर आए। युवक-युवतियां दोस्तों के साथ इन जगहों पर नये वर्ष का धमाल करने पहुंचे।
गुलाब की कली का भी रहा रुतबा
साल के पहले दिन एक-दूसरे को गुलाब व बुके आदि भेंट करने की रस्म के चलते शहर स्थित फूलों की दुकानों पर भी खरीदारों की खासी भीड़ दिखी। वैसे आम दिनों में 5 रुपये प्रति कली के हिसाब से बिकने वाला गुलाब रविवार को 50 रुपये कीमत तक बिका। इसके अलावा बुके (गुलदस्ता) की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने एक-दूसरे को फूल व गुलदस्ते भेंटकर नए साल की शुभकामनाएं दी।
फोड़े पटाखे, नव वर्ष का किया इस्तकबाल
शनिवार रात जैसे ही घड़ी की दोनों सुईयां 12 पर पहुंची, लोगों ने पटाखे फोड़कर नए साल का स्वागत किया। इसके बाद नए साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। मैसेजों का आदान-प्रदान होने लगा। अपनों को फोन करके लोगों ने उन्हें हैप्पी न्यू ईयर कहना शुरू कर दिया। रात को बधाई देने का शुरू हुआ यह सिलसिला रविवार पूरे दिन चलता रहा।
पर्यटकों से गुलजार रहा नवाबगंज पक्षी विहार
नव वर्ष पर नवाबगंज का शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार पर्यटकों से गुलजार रहा। नैसर्गिक सुंदरता का बेहतर नजारा होने के कारण लोग यहां खिंचे चले आए। प्रवासी पक्षियों का पानी में विचरण भी लोगों को लुभा गया। जनपद के अलावा गैर जिले से काफ ी लोग यहां पहुंचे। हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचने से पक्षी विहार की झील व रेस्टोरेंट में काफ ी रौनक रही। वहीं जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह भी सपरिवार पक्षी विहार मोटेल पहुंचे। इसके अलावा लखनऊ से पहुंची इंडियन एयरफ ोर्स टीम ने अधिकारियों संग न्यू ईयर का लुत्फ उठाया। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, वाराणसी, बाराबंकी व इलाहाबाद से भी पर्यटक पहुंचे। करीब 20 हजार रुपये के टिकट बिके।
कवि सम्मेलन में उठाया लुत्फ
कोतवाली रोड पर पवन कंप्यूटर्स में छात्र-छात्राओं ने नववर्ष धूमधाम से मनाया। यहां आयोजित कवि सम्मेलन में कवि मधुर गंजमुरादाबादी ने समय भी जैसे बेबस ठहरा रहा, लाख मधुर ने सबको ऊंची आवाजें दी, पर उसका कस्बा बहरा था पंक्तियां सुनाकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में पीयूष तिवारी, देवेंद्र, कमलाकांत, दीपक, चंद्रशेखर व शिवम आदि छात्रों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। प्रबंधक पवन कुमार ने सभी अतिथियों व छात्र छात्राओं को नववर्ष की डायरी और कलम भेंटकर सम्मानित किया। संचालन कंप्यूटर छात्रा वैशाली गुप्ता ने किया।