फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Half yearly exams will be held in two shifts from 23 December

Unnao News: 23 दिसंबर से दो पालियों में होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Sun, 15 Dec 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Half yearly exams will be held in two shifts from 23 December
उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम निदेशक ने जारी कर दिया है। जिले में 23 दिसंबर से दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। कक्षा एक से आठ तक के 2.24 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में कक्षा एक से आठ तक कुल 2709 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें 1883 प्राइमरी, 375 कंपोजिट और 451 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इसमें 2.24 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन छात्रों की 23 दिसंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम जारी होने के बाद समय सारिणी भी बीईओ को उपलब्ध करा दी गई है। दो पालियों में होने वाली परीक्षाओं में पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

पहले दिन कक्षा एक से पांच तक सभी छात्रों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक के छात्रों का पहली पाली में बेसिक क्रॉफ्ट और दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा का पेपर होगा। इसके साथ ही अन्य दिनों में अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। 28 दिसंबर को परीक्षा का समापन होगा। दो जनवरी को परीक्षाफल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed