{"_id":"65e60c13ff8a4e554907b60f","slug":"had-brought-my-wife-from-the-village-20-days-ago-unnao-news-c-221-1-uno1001-110901-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 20 दिन पहले पत्नी को गांव से लेकर आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 20 दिन पहले पत्नी को गांव से लेकर आया था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मृतक के भाई के अनुसार उसके छोटे भाई विष्णु की पत्नी काजल और दीपक के बीच करीब तीन साल से नजदीकी थी। करीब छह महीने पहले दोनों 15 दिन के लिए घर से भागे भी थे। दोनों के परिजनों के समझाने पर दोनों लौटे थे। विष्णु अपनी पत्नी काजल को बीस दिन पहले, गांव से यहां उन्नाव लेकर आया था। जबकि बेटे को अपनी मां (बच्चे की दादी) शीला के पास छोड़ आया था।
--
मृतक की पत्नी पर भी शक की सुई, तफ्तीश जारी
फैक्टरी श्रमिक की हत्या में पुलिस के शक की सुई उसकी (मृतक की) पत्नी पर भी है। पुलिस उससे पूछताछ और जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं दोनों ने मिलकर हत्या करने की साजिश तो नहीं रची है। पति की हत्या की योजना की जानकारी काजल को थी या नहीं। पुलिस ने मृतक की पत्नी से भी कोतवाली में पूछताछ की है।
--
हत्या करने के बाद मृतक की पत्नी के साथ खाया खाना, मंदिर पर सोया
विष्णु राठौर की हत्या करने के बाद आरोपी दीपक ने उसकी पत्नी काजल को दोनों के बीच मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद भी पत्नी ने कोई विरोध या नाराजगी जाहिर नहीं की, बल्कि दोनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद हत्यारोपी दीपक कमरे में रुकने के बजाए काजल से कंबल देकर विश्वेश्वर मंदिर परिसर में सो गया।
विज्ञापन
--
मृतक छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था
मृतक विष्णु राठौर छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। इसमें सबसे बड़ा भाई शशिकपूर, फिर सुनीता और तीसरे नंबर पर मृतक था। उसकी मौत से भाई बहनों के साथ मां और अन्य परिजन बेहाल हैं। पिता की मौत के बाद यही दोनों भाई परिवार का सहारा थे।
--
ब्लेड से वार करने पर किया ईंट से हमला
हत्यारोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद विष्णु से उसकी मारपीट हुई थी। आरोप है कि विष्णु ने उसकी गर्दन पर ब्लेड से वार किया थी। इस हमले में वह बच गया। इसके बाद उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर ईंट हमला कर हत्या कर दी।