{"_id":"68a0d377c9edc325be07fd84","slug":"guards-create-ruckus-due-to-non-payment-of-salary-and-dismissal-without-notice-unnao-news-c-221-1-uno1001-135558-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वेतन न मिलने के साथ बिना नोटिस निकाले जाने पर गार्डों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वेतन न मिलने के साथ बिना नोटिस निकाले जाने पर गार्डों ने किया हंगामा
Sun, 17 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14- वेतन की मांग को लेकर श्रीराममूर्ति स्मारक कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते सुरक्षा गार्ड। स
नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज में लगी यूनिवर्स सिक्योरिटी फोर्स के गार्डों ने वेतन न मिलने नाराजगी जताई और गेट पर ही धरने पर बैठ गए। कहा कि उन्हें बिना किसी नोटिस के बताया गया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। मामला बढ़ता देख एरिया मैनेजर ने सोमवार को भुगतान कराने का आश्वासन दिया, तब सभी शांत हुए।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा गांव स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज के गेट पर शनिवार को सिक्योरिटी गार्डों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर प्रदर्शन किया। गार्ड अंकित, विजयकांत, हर्ष, मुदित और विजेंद्र ने बताया कि सभी लोग 27 जून से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन वेतन के नाम पर किसी के खाते में चार हजार, दो हजार तो किसी के खाते में सिर्फ 150 रुपये आए हैं।
वेतन के लिए एमडी घनश्याम राय को फोन किया जा रहा है, लेकिन फोन नहीं उठा रहे हैं। मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष पहुंचे और क्षेत्रीय प्रबंधक अमित त्रिपाठी को साथ लेकर थाने लेकर चले गए। वहीं गार्डों के वेतन संबंधी बातचीत हुई तो उन्होंने सोमवार तक सभी का बकाया भुगतान करने की बात कही। एसओ सोहरामऊ संदीप शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की वार्ता होने के बाद सोमवार तक भुगतान करने को कहा है। जिसके बाद मामला शांत हुआ।