फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Grocery businessman killed in roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से किराना व्यापारी की मौत

Sat, 21 Mar 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Grocery businessman killed in roadways bus collision
नवाबगंज(उन्नाव)। दुकान से घर लौट रहे किराना व्यापारी को रोडवेज ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के नवाबगंज कस्बा के मोहल्ला दुर्गागंज निवासी किराना व्यापारी सुरजन प्रसाद (45) पुत्र धर्मसागर की दुर्गा मंदिर रोड पर किराना की दुकान है। रोज की तरह दुकान बंद कर शुक्रवार रात लगभग 9 बजे वह घर आने के लिए हाईवे पार कर रहे थे। लखनऊ से कानपुर आ रही एक तेज रफ्तार बस ने व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पैतृक गांव जैतीपुर में शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed