{"_id":"6988d84cedbaf04c4309dbdc","slug":"grocers-body-found-hanging-in-garden-unnao-news-c-221-1-uno1001-144867-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किराना दुकानदार का बाग में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किराना दुकानदार का बाग में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-7- लवकुश (फाइल फोटो)
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के नोखेलालखेड़ा गांव में रविवार को किराना दुकानदार का बाग में मफलर के फंदे से शव लटका मिला। शव देख परिजन बेहाल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
नोखेलालखेड़ा गांव निवासी लवकुश (22) गांव में ही किराना की दुकान किए था। रविवार को उसका शव गांव से 200 मीटर दूर सहरावां गांव निवासी प्रकाश के बाग में मफलर के फंदे से लटका मिला। पिता सोहनलाल लोधी ने बताया कि बेटा सुबह पांच बजे रोजाना की तरह घर से टहलने के लिए निकला था। उसने यह कदम किसलिए उठाया इसकी जानकारी नहीं है।
पिता ने घर में भी किसी प्रकार का विवाद न होने की बात बताई। बताया कि लवकुश पांच बहनों में अकेला था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां फूलमती और अन्य परिजन बेहाल हैं। चर्चा है कि वह फोन पर अधिक बात करता था। मोबाइल की जांच कराई जाए तो हकीकत सामने आएगी। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि जांच की गई है। पिता ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।