फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Grand Shiva ceremony will be held on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बरात

Sun, 07 Mar 2021 09:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Grand Shiva ceremony will be held on Mahashivratri
पत्रकार वार्ता करते शिव शोभायात्रा समिति के पदाधिकारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विशाल शिव शोभा यात्रा समिति के बैनर तले महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बरात निकाली जाएगी। वहीं शाम को झंडेश्वर महादेव मंदिर का श्रृंगार करते हुए पूजन आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात 9 बजे से शिव जागरण में गायक भजन सुनाते हुए भक्तों को आनंदित करेंगे।
विज्ञापन

समिति की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में वेद प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश गुप्त, विनोद शर्मा, विष्णु कुमार तिवारी व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर दिन में 11 बजे कमला मैदान में पहले पूजन-अर्चन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद साधु-संत, डीएम रवींद्र कुमार, सीडीओ राजेश प्रजापति व एसपी आनंद कुलकर्णी, सांसद व विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधि शिव बरात को कमला भवन में झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव बरात में हाथी, घोड़े, बैंड पार्टियां व बड़ी संख्या में भगवानों और महापुरुषों की झांकियां शामिल रहेंगी। बरातियों के स्वागत के लिए कई स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा संपन्न होगी। रात आठ बजे बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर महादेव का श्रंगार व आरती पूजन होगा। रात 9 बजे से जागरण होगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed