फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Grand procession taken out on the first anniversary of Ram Mandir Pran Pratistha

Unnao News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Wed, 22 Jan 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on the first anniversary of Ram Mandir Pran Pratistha
राम मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगाठ पर जमालनगर में शोभा यात्रा निकालते ग्रामीण। - फोटो : राम मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगाठ पर जमालनगर में शोभा यात्रा निकालते ग्रामीण।
पाटन। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर तहसील क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर में बनखंडी सेवा समिति ने विशाल शोभायात्रा निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

मनिकापुर गांव में बनखंडी देवी सेवा समिति ने राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार को विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए भटखेरवा गांव स्थित आनंदी देवी मंदिर पहुंची। यहां भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में शोभायात्रा का गोकुल प्रसाद शुक्ला, विकास शुक्ला ने स्वागत कर भंडारा का प्रसाद वितरित किया। लोगों ने भगवान राम की झांकी की आरती उतार कर पूजन किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के समापन पर शिवहर्ष सिंह, दिवाकर सिंह, गोलू सिंह ने भी भंडारे का आयोजन किया। प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। यहां आशीष बाबा, योगेश बाजपेई, बैजनाथ सिंह, शरदेंदु मिश्रा, सूरज सिंह, अनिल सिंह, पप्पू मिश्रा, राज सिंह, रतीभान सिंह, अशोक सिंह, अन्नू तिवारी और यथार्थ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
200 लोग शामिल हुए शोभायात्रा में
परियर। राम मंदिर स्थापना दिवस पर ग्रामीणों ने भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली। यात्रा में करीब 200 लोग गांव से जंगलेश्वर तक पद यात्रा में शामिल हुए। सफीपुर के जमालनगर में बुधवार को 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर राघव शुक्ला, सर्वेश प्रधान, अर्जुन कश्यप, जतिन चौरसिया, विशाल कश्यप, कुलदीप, सोनू,पवन, अजीत, राजकुमार ने मिलकर लगभग 200 लोगों के साथ डीजे, बैंड-बाजा व झंडों के साथ जमालनगर से मरौंदा स्थित जंगलेश्वर मंदिर तक पहुंचे। शोभायात्रा में शामिल भक्त जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आए। यात्रा समापन स्थल पर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान परियर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।वहीं, करोवन स्थित श्रीरामेश्वर धाम में पूजन और सुंदरकांड के पाठ के बाद भंडारा आयोजित किया गया।

----------
तीन दिवसीय पंच देव प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न



बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा भवानी के महावीरन धाम में तीन दिवसीय पंच देव प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधान से आचार्यों ने संपन्न कराई। भक्तों ने हवन में आहुतियां डालीं। विधायक आशुतोष शुक्ला की पत्नी पूनम शुक्ला ने श्रीराम दरबार, लक्ष्मी नारायण, मां दुर्गा एवं हनुमान जी की मूर्तियों का पूजन-अर्चन किया। सभी ग्रामवासियों ने भगवान की पैर पूजा कर पुण्य अर्जित किया। देर रात तक चले भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कानपुर से आई संगीत पार्टी के कलाकारों ने देर रात तक झांकियां प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर अजय शुक्ला, कृष्णा शुक्ला, अभय, हिमांशु, आशुतोष, हर्षित, नितिन, माधव, प्रधान रामजी तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed