फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Government working on Deendayal's ideology

दीनदयाल की विचारधारा पर काम कर रही सरकार

Thu, 11 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government working on Deendayal's ideology
पुण्यतिथि पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते भाजपाई। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। भाजपाइयों ने गुरुवार को जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर काम कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाइवे स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश मंत्री व पंचायत चुनाव प्रभारी शंकरलाल व जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। कहा पं. दीनदयाल ने एकात्म मानववाद विचारधारा दी थी। इसका उद्देश्य था कि विभिन्न संस्कृतियां आपस में मिलकर एक मजबूत राष्ट्र का कार्य कर सकें।
विज्ञापन

इस दौरान अनुराग अवस्थी, सोनी शुक्ला, अनिल कुशवाहा, राकेश कृष्ण साहू, राम प्रकाश लोधी, आशीष बाजपेई अटल, अवधेश कटियार, समीर शुक्ला व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी मौजूद रहे। बांगरमऊ में कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल के विचारों पर चलकर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अंत्योदय के सपने को साकार किया है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा ने और संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार विश्वकर्मा ने किया। बालाराव गुप्ता, रोशन यादव, मनोज विश्वकर्मा, अजीत सिंह, संजू कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed