फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   goshala,maut,maveshi

परिषदीय विद्यालयों में बंद दो मवेशियों ने दम तोड़ा

Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
goshala,maut,maveshi
गंजमुरादाबाद। ग्राम गौरियाकला के परिषदीय विद्यालयों में बंद किए गए दो सौ गोवंश घंटों ठंड में बारिश में भीगते रहे। इससे दो मवेशियों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गौरियाकला में कोई गोशाला नहीं खोली गई है। इससे भारी संख्या में छुट्टा जानवर फसलों को चट कर किसानों को नुकसान पहुंचा रहे थे। किसानों ने दो सैकड़ा छुट्टा जानवरों को शुक्रवार सुबह गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बंद कर दिया था। जानकारी के बाद भी संबंधित अफसरों ने शुक्रवार को इन छुट्टा जानवरों को गोशाला में नहीं भेजा।
भूख, प्यास से बेहाल मवेशी रातभर बारिश में भीगते रहे। इससे दो गोवंशों की मौत हो गई। ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष कुमार पटेल बेहटामुजावर थाना पुलिस को लेकर गांव पहुंचे और स्कूलों में बंद गोवंशों को तिमोरिया बुजुर्ग, नेवलापुर और कुरसठ ग्रामीण की गोशालाओं में पहुंचाया। कुरसठ के पशु चिकित्सक डॉ. रिजवान आलम ने मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को दफन करवाया।
विज्ञापन

गौरियाकला के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मुनेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर मवेशियों को स्कूल में बंद करने वाले किसानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव के ही बच्चू सिंह, सुजीत सिंह, राहुल राठौर, बाबू अली, गोलू सिंह, कुनेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र, संजय सिंह, कमलेश, शिवप्रताप सिंह, काले सिंह, दिलीप, पं. संतोष, मंशाराम, आनंद यादव, रामराज पाल, श्रीकृष्ण, उदय प्रताप, जलालु पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed