फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Goods worth five lakhs crossed on the pretext of doubling the goods

Unnao Crime: सामान दोगुना करने का झांसा देकर पार किया पांच लाख का माल

Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Goods worth five lakhs crossed on the pretext of doubling the goods
उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में खुद को गरीब कल्याण योजना का कार्यकर्ता बताकर महिला ठगों ने ग्रामीणों को सामान दोगुना करने का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर सहित करीब पांच लाख माल पार कर दिया। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव ब्योली इस्लामाबाद में 16 मई को तीन महिलाएं कुछ खिलौने और बिस्कुट व अन्य उपहार लेकर गांव पहुंचीं।
विज्ञापन


महिलाओं ने खुद को गरीब कल्याण योजना की कर्मचारी बताते हुए बच्चों में उपहार बांटे। ग्रामीणों को गरीब परिवारों की सहायता के लिए हर वस्तु को दो दिन में दोगुना करने का झांसा दिया। पहले दिन तीन महिलाओं ने एक जोड़ी बिछिया और पीतल के बर्तन दिए। उसके अगले ही दिन तीनों महिलाओं ने दोगुनी वस्तुएं वापस कर दीं। इसके बाद तीन महिलाओं ने चांदी की पायल दीं। वह भी महिला ठगों ने दूसरे दिन लौटा दीं। 19 मई को एक महिला ही गांव पहुंची।
विज्ञापन


उसने सामान दोगुना करने की बात कह भैयालाल राठौर की पत्नी ललिता से दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, दस ग्राम का सोने का हार, पांच ग्राम के झाले, पीतल का भगोना, गोवधन की पत्नी प्रेमकुमारी से एक बिछिया, पायल, लॉकेट, झाला, झुमकी और तीन कीमती साड़ियां, मुन्ना कश्यप की बेटी प्रियंका से सोने का हार, साड़ी और चंद्रशेखर की पत्नी गुड्डी से साड़ी और नन्हा से सोने की अंगूठी, पायल व पीतल के बर्तन ले लिए। महिला ने शाम तक दोगुना करके लौटने की बात कही। इसके बाद महिला वापस नहीं आई तो ग्रामीणों को ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी या शिकायत नहीं मिली है। पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed