फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   golmal

आंगनबाड़ी केंद्रः कागजों में पूरा, मौके पर अधूरा

Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
golmal
मिर्जापुर अजिगवां में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ दिव्यांशु पटेल। संव - फोटो : UNNAO
औरास। कागजों में पूरा आंगनबाड़ी केंद्र सीडीओ को निरीक्षण में अधूरा मिला। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की फर्जी रिपोर्टिंग पर नाराजगी जताई है। दो अन्य गांवों में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता भी खराब मिली।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के अफसरों ने औरास की ग्राम पंचायत मिर्जापुर अजिगांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा होने की जानकारी दी थी। शुक्रवार को सीडीओ दिव्यांशु पटेल रैंडम आधार पर चेकिंग करने गांव पहुंच गए। वहां पर केंद्र निर्माणाधीन देख उनका पारा चढ़ गया। केंद्र की शटरिंग तक नहीं खुली थी। इसके बाद वह ग्राम पंचायत झबरा व अजीपुर मिचलौला पहुंचे। यहां पर केंद्र का निर्माण चल रहा था। उन्होंने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच की तो वह दोयम दर्जे की मिली। सीडीओ ने सभी कार्यों से निर्माण सामग्री का सैंपल भराया।
विज्ञापन

सीडीओ ने औरास ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पर आरईएस जेई रमाशंकर राम बिना सूचना और अवकाश प्रार्थनापत्र के कार्यालय में अनुपस्थित मिले। पता चला कि तीन दिन से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इस पर सीडीओ ने जेई का वेतन रोकते हुए इसके खिलाफ विभागीय जांच के लिए डीएम को संस्तुति पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने सैदापुर गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर में 42 मवेशी संरक्षित होने की जानकारी हुई तो उन्होंने मवेशियों की गिनती कराई। मौके पर मात्र 29 ही निकले। सीडीओ ने बताया कि गोशाला में अन्य खामियां भी मिली हैं। इनकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए यशवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed