{"_id":"63b1d0d801fb36365c232911","slug":"goli-se-ghyal-kisori-ki-halat-gambhir-unnao-news-knp7365489137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किशोरी को गोली मारने की घटना में अज्ञात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किशोरी को गोली मारने की घटना में अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। सकरौली गांव में किशोरी को गोली मारने की घटना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
सकरौली गांव निवासी इंद्रपाल की बेटी शालिनी शनिवार रात परिजनों के साथ घर के बरामदे में आग ताप रही थी। तभी युवक ने तमंचे से उस पर फायर करके भाग गया। गले व शरीर में कई जगह छर्रे लगने से शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचे थे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
हालत में सुधार न होने पर रात में उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावर की पहचान और उस तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।