{"_id":"6ae252d23b8d2135ee012d0b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-160370-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: औद्योगिक गलियारा की सड़क में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: औद्योगिक गलियारा की सड़क में आई दरार
विज्ञापन
औद्योगिक गलियारा रोड में आई दरार की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
सोनिक। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सदर तहसील के गांव सराय कटियान में 132 हेक्टेयर में निर्माणाधीन औद्योगिक गलियारे को जाने वाली रोड में दरार आ गई है। जानकारी होने पर कार्यदायी संस्था ने मरम्मत शुरू करा दी है लेकिन इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैंं। उधर, गलियारा मार्ग पर लगी लाइट एक साल बाद भी नहीं जल पाई है।
औद्योगिक गलियारे को कानपुर-लखनऊ हाईवे से दो सड़कों से जोड़ा गया है। सड़क का निर्माण हुए एक साल भी नहीं बीता है पर दरार आने लगी है। मामले की जानकारी पर कार्यदायी संस्था ने दरार की जगह पर मरम्मत तो शुरू करा दी लेकिन साइड की मिट्टी को बारिश से कटने से रोकने के लिए आरसीसी ढलाई का काम अभी तक पूरे नहीं कराए जा सके हैं।
कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर कमलेश शुक्ला ने बताया कि बिजली का फीडर बन रहा है। बनते ही कनेक्शन हो जाएगा और लाइट जलने लगेगी। वहीं जहां पर दरार आई है, उसे सही कराया जा रहा है।