फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Give a beneficiary Indira Awas

एक लाभार्थी को दो इंदिरा आवास

Sat, 21 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 21 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Give a beneficiary Indira Awas
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। बीघापुर तहसील के लालखेड़ा गांव में रेवड़ियों की तरह इंदिरा आवास बांटे गए। अंधेरगर्दी का आलम यह रहा कि एक लाभार्थी को कई-कई आवासों का लाभ दे दिया गया। इ
विज्ञापन


सका खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ। हद तो यहां तक हो गई कि एक महिला लाभार्थी को तो तीन आवास दे दिए गए, जबकि गांव में कई ऐसे गरीब रहे जो पात्र और उनका नाम पात्रता सूची में होने के बाद भी पक्के आवासों के लिए तरसते रहे। 
विज्ञापन


 ग्राम पंचायत लालखेड़ा निवासी राजेन्द्र ने 28 अक्टूबर 2014 को जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत वर्ष 2010-11 में गांव में आवंटित किए गए इंदिरा आवास व शौचालयों की जानकारी मांगी थी। शुरुआत में तो उसे समय पर सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब उसने अपील करनी शुरू की तो ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने हाथ से बनाई गई सूची दी। इसके बाद आवेदक ने नेट पर पड़ी सूची निकलवाई और मिलान किया तो पता चला कि गांवसभा के करीब 26 ऐसे लाभार्थी हैं जिन्हें एक बार नहीं बल्कि दो बार इंदिरा आवास दे दिए गए।

वहीं, एक लाभार्थी को तीन आवास आवंटित हो गए। यह सभी लाभार्थी एससी व ओबीसी वर्ग के हैं और इनका नाम बीपीएल सूची में दर्ज है। गौर करने वाली बात यह है कि दो आवास पाने वाले लाभार्थियों का नाम और पति का नाम एक ही है। इन लाभार्थियों के बीपीएल नंबर में जरूर हेरफेर कर दी गई।

उदाहरण के तौर पर सूची क्रमांक 10 में बिटान और पिता/पति का नाम भान दर्ज है। वहीं क्रमांक 11 में भी लाभार्थी और उसके पिता/पति का नाम एक ही है। इस तरह से करीब 26 ऐसे लाभार्थी हैं जिनका नाम सूची क्रमांक में दो-दो जगह दर्ज है।

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, एनबी सविता ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है। इस तरह की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

एक महिला लाभार्थी के नाम कई आवास
लालखेड़ा गांव में इंदिरा आवास आवंटन में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। क्रमांक 98 में जिस रामकुमारी पिता/पत्नी रामकुमार का नाम दर्ज है वहीं नाम क्रमांक 101 में भी है। इसी प्रकार क्रमांक संख्या 99,102 में रामकुमारी पिता/पत्नी रामगोपाल और क्रमांक संख्या 100,103 में रामकुमारी पिता/पत्नी रामप्रताप को भी दो-दो आवास दे दिए गए। जिन लाभार्थियों को दो-दो आवास आवंटित किए गए उनके नाम सियादुलारी पिता/पत्नी विजय, सुमन पिता/पत्नी केशनलाल, तुलसी पिता/पत्नी मानसिंह, रामरानी पिता/पत्नी रामप्रकाश, रानी पिता/पत्नी बाबूराम, गंगाजली पिता/पत्नी रामप्रसाद, रुपरानी पिता/पत्नी प्यारेलाल, समुद्री पिता/पत्नी उमाशंकर, सविता पिता/पत्नी रामकरन, रैली पिता/पत्नी नन्हकऊ, रामदेवी पिता/पत्नी राजू व रामकली पिता/पत्नी पग्गल उर्फ जंगली समेत अन्य हैं।


फोटो एक नाम अलग

इंदिरा आवास लाभार्थियों में एक महिला लाभार्थी ऐसी भी है जिसको दो इंदिरा आवास आवंटित किए गए हैं। दो बेनीफेशरी डिटेल में उसकी ही फोटो लगी हुई है। लाभार्थी और उसके पति का नाम अलग-अलग लिखा हुआ है। महिला लाभार्थी का एक जगह नाम सरोज पत्नी दरोगा और दूसरी जगह ज्योति पत्नी त्रिलोकी है। जबकि दोनों फार्मों में फोटो एक ही है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि लालखेड़ा गांव में किस प्रकार इंदिरा आवास आवंटन में नियमों को ताक पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed