फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Girl's body found hanging in house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sun, 28 Jan 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging in house
अचलगंज। मनोहरपुर गांव में युवती का शव घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय परिवार के लोग खेत में थे। घर में केवल छोटी बहन थी।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी लल्लू यादव की बेटी कांति देवी (22) का शव शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पिता लल्लू यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह घर के काम को लेकर पत्नी शिवरानी (मृतका की मां) ने डांटा था। इसके बाद वह, पत्नी शिवरानी और बेटे राहुल के साथ खेत पर काम करने चला गया था।
घर पर कांति के साथ उसकी छोटी बहन शिल्पी थी। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर छोटी बहन शिल्पी कमरे में गई तो बहन का शव फंदे से लटका था। मोहल्ले के लोगों और खेत पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी) की पुष्टि हुई है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने डांट से आहत होकर खुदकुशी करने की बात बताई है। कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed