{"_id":"6504b3027c1484974e0c1d46","slug":"girl-raped-on-pretext-of-marriage-unnao-news-c-221-1-sknp1054-3100-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शादी का झांसा देकर युवती किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शादी का झांसा देकर युवती किया दुष्कर्म
Sat, 16 Sep 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति की युवती को सात साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्मकानपुर के निजी अस्पताल में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी दोस्ती
पीड़िता का आरोप, 23 अगस्त को युवक ने की जान से मारने कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। उसके बाद शादी से मुकर गया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की तो कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वर्ष 2016 में वह कानपुर के निजी अस्पताल में एएनएम का प्रशिक्षण ले रही थी। वहीं बांगरमऊ कस्बे के स्टेशन रोड मोहल्ला निवासी आकाश पांडेय अपने भाई का इलाज करा रहा था। दोनों में दोस्ती हुई फिर फोन पर बात शुरू हुई।
आकाश ने अपने घर एक पार्टी में आमंत्रित किया और दुष्कर्म किया। शिकायत की बात कही तो उसने शादी का प्रस्ताव रखा। उसके परिजनों ने भी सहमति दी। दिसंबर 2018 में वह चार महीने की गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर गर्भपात कराया। बाद में दूरी बनाई और बात करना बंद कर दिया। इस पर युवती ने आकाश के घर जाकर जान देने का प्रयास किया इस पर फिर से समझौत हुआ। 23 अगस्त 2023 को आकाश ने घर बुलाया और जान से मारने का प्रयास किया। कोतवाली में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल कराया जा रहा है।