{"_id":"63ebe30aa0363952d80e1aa6","slug":"girl-raped-by-youth-of-other-religion-unnao-news-c-12-1-agr1007-81531-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, चीखने पर मुंह में ठूंसा कपड़ा, जेल भेजा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, चीखने पर मुंह में ठूंसा कपड़ा, जेल भेजा गया आरोपी
Wed, 15 Feb 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
घर में अकेली युवती के साथ दूसरे वर्ग के युवक ने दुष्कर्म किया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जैसे-तैसे मुंह से कपड़ा निकाल युवती ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाले भाई व भाभी पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी पर आरोपी के भाई पहुंचे और युवती के परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व मारपीट और पांच अन्य के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा बेटा बरात में कार लेकर गया था। घर पर बेटी (22) अकेली थी। तभी सोमवार रात करीब 11 बजे गांव का ही युवक हिदायत दीवार फांदकर घर में घुस आया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। जैसे तैसे बेटी ने कपड़ा निकालकर शोर मचाया।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाले चार भाई और भाभी आ गईं। सभी ने आरोपी को पकड़ लिया। इस बीच, आरोपी के भाई वसीम, अफजल, हमजा, किफायत और लड्डन भी डंडे लेकर घर आ गए और पीड़िता के भाइयों की पिटाई कर दी। पुलिस ने हिदायत पर दुष्कर्म और मारपीट जबकि अन्य आरोपियों पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सहित उसके सभी भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन