फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl in younger sister's housedied by hanging

Unnao Suicide: महिला ने फंदे से लटककर दी जान, छोटी बहन के घर उठाया कदम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 11 Jun 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 11 Jun 2023 12:51 AM IST
सार

कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
girl in younger sister's housedied by hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मां के साथ छोटी बहन के घर आई महिला छज्जे के छल्ले में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। बहनोई उसे सीएचसी लाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के पीछे का कारण पति से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव राजाखेड़ा निवासी अर्जुन की पत्नी खुशबू (30) 20 मई को लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र के गांव कैलाखेड़ा निवासी मां अनूपा के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरनपुरवा निवासी छोटी बहन मंजू पत्नी बाल गोविंद के घर आई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर के सभी लोग आपस में बात कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी खुशबू घर के छज्जे के छल्ले में साड़ी के फंदे से लटक गई। यह देख बहनोई बालगोविंद ने आनन फानन उसे फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बालगोविंद ने बताया कि खूशबू की करीब सात साल पहले अर्जुन के साथ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद करीब तीन महीने से वह मां के साथ रह रही थी। वहीं चर्चा यह भी है कि मृतका अपनी के परिवार के युवक से विवाह करना चाहती थी। मृतका का एक पांच साल का बेटा तनिष्क भी है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed