फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Girl dies of diphtheria, three more infected

Unnao News: डिप्थीरिया से बच्ची की मौत, तीन और संक्रमित

Wed, 28 Aug 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girl dies of diphtheria, three more infected
उन्नाव। डिप्थीरिया का प्रकोप लगातार जारी है। कानपुर हैलट में भर्ती कराई गई बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, असोहा के और अचलगंज क्षेत्र के एक बच्चे के डिप्थीरिया संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अबतक आठ बच्चों की मौत हुई है, जबकि 43 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

असोहा क्षेत्र के सहरावां के मजरा नेवाज खेड़ा निवासी निर्मल की सात साल की बेटी आयुषी दो दिन पहले डिप्थीरिया से संक्रमित पाई गई थी। उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट रेफर किया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के हिमांचल खेड़ा निवासी चंद्रशेखर की आठ साल की बेटी शारदा को गले में दिक्कत हुई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर उसे जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, असोहा ब्लॉक के भादिन गांव निवासी सजीवन की नौ साल की बेटी सलोनी और इसी ब्लाक के सिमरी गांव निवासी गंगाराम रैदास के बेटे 13 साल के बेटे आयुष को भी गले में दिक्कत होने और जांच में डिप्थीरिया की पुष्टि होने पर जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती किया गया। सीएमओ डाॅ. सत्यप्रकाश ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर लगातार जांच कराई जा रही है। अधिक से अधिक टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
डिप्थीरिया को लेकर हुई बैठक
उन्नाव। सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को डिप्थीरिया को लेकर सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि क्षेत्रों में जांच और टीकाकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। कोई बच्चा अगर संक्रमित मिलता है तो सीएचसी में भर्ती करवाकर रिपोर्ट भेजें। इसके अलावा गंभीर होने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर करें। इस दौरान एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. हरिनंदन प्रसाद, डॉ. सुतांशु आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed