फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Get the uprooted roads repaired before 15th: Sakshi

15 से पहले उखड़े मार्गों की कराएं मरम्मत: साक्षी

Sun, 06 Oct 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Get the uprooted roads repaired before 15th: Sakshi
उन्नाव। कलक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में समन्वय समिति की बैठक में सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व खनन से क्षतिग्रस्त मार्गों की पहले मरम्मत कराने के निर्देश दिए। डीएम गौरांग राठी ने अधिकारियों को 15 अक्तूबर तक पैचिंग का काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सांसद ने राष्ट्रीय, राज्य, जिले के प्रमुख अन्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जिला पंचायत व मंडी परिषद, रेलवे पुल व अंडरपास, बाईपास, रिंग रोड, लघु व दीर्घ सेतु निर्माण आदि के स्वीकृत व प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जरूरत के मुताबिक विभिन्न प्रकार की सड़कों के चौड़ीकरण, मरम्मत व गड्ढामुक्ति की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के समन्वय से जिले के विकास के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाए। बारिश समाप्त हो चुकी है, इसलिए स्वीकृत नई सड़कों व संपर्क मार्गों के काम शुरू कराएं। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया शासन से स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराएं। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व गड्ढा मुक्ति 15 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाए। स्नातक एमएलसी अरुण पाठक के प्रतिनिधि संजीव त्रिवेदी ने उन्नाव हरदोई रोड को फोर लेन और दोस्तीनगर नहर पुल को चौड़ा करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक सदर पंकज गुप्ता, अनिल सिंह, बंबालाल दिवाकर, श्रीकांत कटियार, आशुतोष शुक्ला, सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed