फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Get ready for election bjp

चुनाव के लिए कमर कस लें भाजपाई

Thu, 18 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Get ready for election bjp
कार्यकर्ताओं के साथ नगर विकास राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता। - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। गांव-गांव सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
विज्ञापन

मिश्रिख से लखनऊ जाते समय नगर विकास राज्यमंत्री का ग्राम फतेहपुर खालसा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारें दशकों तक जो काम नहीं कर पाईं, वह भाजपा ने मात्र चार वर्षों में करके दिखा दिया। प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। किसान खुशहाल है। मजदूर विकास की गति की ओर अग्रसर है। सरकार हर तबके के लिए हर कल्याणकारी योजना चला रही है। उन्होंने दावा किया कि अगली सरकार भाजपा की ही पूर्ण बहुमत से बनेगी। प्रदेश को विकास के क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कुरसठ के चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, निवर्तमान ग्राम प्रधान पति मेराज खां, अमित दिवाकर, इश्तिकार, अशफाक, जमील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed