{"_id":"61e5ab26fef1ac1a5b59acea","slug":"gather-unnao-news-knp6758668134","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ, ये ठंड तो मार ही डालेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ, ये ठंड तो मार ही डालेगी
विज्ञापन
गर्म कपड़े पहनकर जाती युवतियां। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सोमवार को कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। तापमान छह डिग्री रहा। घरों, दफ्तरों में बैठे और रास्तों से गुजरते वक्त कंपकंपाते होठों से लोग एक ही बात कहते नजर आए कि उफ, ये ठंड तो मार ही डालेगी। ठंड के कारण जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
सोमवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने से पारा 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान छह डिग्री ही बना रहा। रविवार को तापमान अधिकतम 16 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रात में कोहरा और दिन में बादल छाए रहे। दोपहर 3 बजे थोड़ी देर के लिए धूप निकली। इससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
तेज धूप न निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से परेशान होना पड़ा। शाम ढलते ही फिर से सर्दी बढ़ गई। लोग जल्दी से काम-धंधा निपटाकर घरों को लौट गए। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि कृषि मौसम वैज्ञानिक ने 22 व 23 जनवरी को फिर बारिश की संभावना जताई है। दोनों ही दिन तेज बारिश हो सकती है। इसलिए अभी कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिलेगी।