{"_id":"688a7461f804c582120cdc46","slug":"gas-filled-tankers-standing-under-the-ht-line-outside-the-bottling-plant-unnao-news-c-221-1-uno1001-134776-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाटलिंग प्लांट के बाहर एचटी लाइन के नीचे खड़े होते गैस भरे टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाटलिंग प्लांट के बाहर एचटी लाइन के नीचे खड़े होते गैस भरे टैंकर
Thu, 31 Jul 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। दही चौकी स्थित एचपी बॉटलिंग प्लांट में आने वाले गैस टैंकर ऊपर से निकली एचटी लाइन (33 हजार केवीए ) लाइन के नीचे खड़े हो रहे हैं। यह टैंकर हादसों को दावत दे रहे हैं। चालकों की इस मनमानी पर जिम्मेदार अभी ध्यान नहीं दे रहे हैं, लेकिन स्थिति यह है कि किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है।
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड दो स्थित एचपी बॉटलिंग प्लांट में टैंकर से गैस आती है। इसके लिए दही चौकी-पुरवा मार्ग पर पार्किंग बनाई गई है। जब प्लांट से टैंकर बुलाए जाते हैं तो यहीं से भेजे जाते हैं, लेकिन मंगलवार देर शाम प्लांट के पास सड़क किनारे से निकली 33 हजार लाइन के नीचे सड़क के दोनों तरफ टैंकर खड़े दिखाई दिए। बिजली लाइन के नीचे टैंकर खड़े होने से 24 घंटे खतरा बना ही रहता है, साथ ही झंझरी गांव जाने वाले ग्रामीणों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बीच में बॉटलिंग प्लांट प्रशासन की कड़ाई के बाद बिजली के तारों के नीचे टैंकर खड़े होने बंद हो गए थे, लेकिन अब हालात फिर से वही हैं।
प्लांट मैनेजर मुकेश प्रसाद से जब इस पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली लाइन के नीचे खड़े टैंकर खाली होंगे या फिर अंदर आने के लिए खडे़ होंगे, यह कहकर फोन काट दिया।