फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ganges became more dangerous as they crossed the warning point

चेतावनी बिंदु पार करते ही और विकराल हुई गंगा

Sun, 23 Aug 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ganges became more dangerous as they crossed the warning point
परियर क्षेत्र में नाव से आवागमन करते ग्रामीण। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जलस्तर के चेतावनी बिंदु पार करते ही गंगा ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ रहे जलस्तर के कारण कटरी के गांवों में स्थितियां बिगड़ने लगी हैं। कई गांवों के नजदीक पानी पहुंच चुका है। घरों में पानी घुसने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने गृहस्थी संभालनी शुरू कर दी है। बाढ़ का खतरा देख प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्लागंज में सैलाब कई मोहल्लों में पहुंच गया है। नदी से सटे मकानों में रहने वालों को घर खाली करने को कहा गया है। एसडीएम सदर ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया और राजस्व टीमों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन

आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहे पानी के चलते शुक्रवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु (112 मीटर) को पार कर गया था। शनिवार को जलस्तर 112.120 मीटर रिकार्ड किया गया जो खतरे (113 मीटर) से मात्र 88 सेमी दूर है। इसके साथ ही ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखनी शुरू हो गईं। एसडीएम सदर नन्हकू ने टीम के साथ शुक्लागंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। चंपा पुरवा कटरी, गगनी खेड़ा, कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर मोहल्ला में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ के पानी में चारों तरफ से घिरे 30 घरों को खाली करने के लिए लेखपाल मनोज यादव ने गृहस्वामियों को नोटिस दी है। सभी को नगर पालिका के रैन बसेरा या पास के पंचायत भवन में रहने को कहा गया है। बारिश और जलभराव होने से करंट के खतरे को देखते हुए कर्बला व गोताखोर मोहल्ला के 12 विद्युत पोल की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, परियर क्षेत्र के कई गांवों के निकट पहले से ही पानी पहुंच चुका है। अब चेतावनी बिंदु पार करते ही ग्रामीण किसी भी दिन घरों में पानी पहुंचने की आशंका जता रहे हैं। चंदीबंगला, मानाबंगला, बाबूबंगला, मरौंदा मझवारा, पनपथा, गंगादीनपुरवा, धनकूखेड़ा आदि गांवों में ग्रामीणों ने युवाओं की टोलियां बनाकर रतजगा करके जलस्तर पर नजर रखनी शुरू कर दी है। घरों में पानी घुसने की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारी में भेज रहे परिवार
बाढ़ की आशंका को देखते हुए कई लोगों ने महिलाओं व बच्चों को अपने रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है। वहीं, अधिकांश लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर डेरा जमाने की कवायद में जुट गए हैं। फतेहपुर चौरासी, सफीपुर के कई गांवों में बिल्कुल नजदीक पानी पहुंच गया है। ऐसे में यहां पर हड़कंप की स्थिति बन गई है। बढ़े पानी में नावें भी उतार दी गई हैं जो ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने-ले जाने का काम कर रही है। जानकारों के मुताबिक जिस तेजी के साथ पानी बढ़ रहा है उससे तो दो दिन में खतरे का निशान भी पार होने की आशंका है।

राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने संभावित बाढ़ का लिया जायजा
फ तेहपुर चौरासी। गंगा के बढ़े जलस्तर पर लोग नजर बनाए हुए हैं। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आसपास के लोगों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार कुमार व लेखपाल मनोज कुमार ने भी संभावित बाढ़ का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed