फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ganga water moving towards warning point

24 घंटे में 11 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga water moving towards warning point
उन्नाव। उफनाई गंगा का पानी अब चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 11 सेंटीमीटर और बढ़ा है। शनिवार दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे के बीच जलस्तर 110.790 मीटर रिकार्ड किया गया था। रविवार को जलस्तर में दो सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। रविवार दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे के बीच गंगा का जलस्तर 110.810 मीटर रिकार्ड किया गया था। जबकि सोमवार को शाम 4 बजे यह बढ़कर 110.920 हो गया। गंगा का पानी चेतावनी बिंदु से अभी लगभग एक मीटर दूर है। चेतावनी बिंदु 112 मीटर व खतरे का निशान 113 मीटर है। तटीय क्षेत्रों पर कटान ने भी लोगों की धड़कने बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

उधर, गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके के किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। किसी भी समस्या से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट होकर आवश्यक तैयारियों में जुट गया है। तटवर्ती इलाके के भुड्डा, रतईपुरवा, मुन्नीपुरवा, भिखारीपुर पतसिया, भगवंतपुरवा, गुल्हरिया, मितानपुरवा, गढ़ेवा, कुंशी, गहरपुरवा व सिरधरपुर सहित दो दर्जन गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई हैं। गंगा की तलहटी में किसानों द्वारा बोई गई मक्का, धान, करेला और हरी सब्जियां जलमग्न होने की कगार पर पहुंच गई हैं। उधर बाढ़ की आशंका के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपजिलाधिकारी बांगरमऊ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ की संभावना के मद्देनजर और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। राहत और बाढ़ शिविरों की तैयारियां की जा रही हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो नावों और स्टीमर आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed