फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Frustrated with repeated checking, candidate tore OMR sheet, report filed

Unnao News: बार-बार चेकिंग से परेशान अभ्यर्थी ने फाड़ी ओएमआर शीट, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Feb 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 19 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Frustrated with repeated checking, candidate tore OMR sheet, report filed
फोटो-8,9,10,11,12,13,14 और 15
विज्ञापन



पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन



बार-बार चेकिंग से परेशान अभ्यर्थी ने फाड़ी ओएमआर शीट, रिपोर्ट दर्ज

बायोमैट्रिक व भर्ती बोर्ड से भेजे गए अभ्यर्थी के हस्ताक्षर मैच न होने पर चल रही थी जांच



कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर सरकारी संपत्ति के नुकसान की दर्ज हुई रिपोर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी



उन्नाव। जिले के 24 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। इसमें अटल बिहारी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहली पाली मेंं बायोमैट्रिक और भर्ती बोर्ड से भेजे गए अभ्यर्थी के हस्ताक्षर मिस मैच करने पर उसे परीक्षा के दौरान कई बार उठना पड़ा। बाद में अभ्यर्थी सही मिलने के बाद उससे प्रपत्र छह भी भरवाया गया। इससे वह पूरा पेपर सही से हल नहीं कर सका। अंत में उसने ओएमआर शीट फाड़ दी। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचते ही हडक़ंप मच गया। कक्ष निरीक्षक ने अभ्यर्थी के खिलाफ संपत्ति नुकसान की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे जमानत पर छोड़ा गया। दोनों पालियों की परीक्षा में 21168 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें 1196 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा समापन पर कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार में रखवाया गया।



पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए थे। अटल बिहारी इंटर कॉलेज में सुबह पाली की परीक्षा में ग्रामसभा बंथर के मजरा सुपासी गांव निवासी रामेशचंद्र का पुत्र दिलीप कुमार परीक्षा देने आया था। परीक्षा से पहले होने वाली बायोमैट्रिक में अभ्यर्थी के हस्ताक्षर और भर्ती बोर्ड से भेजे गए हस्ताक्षर मिस मैच करने पर उसे परीक्षा के दौरान दो से तीन बार उठाया गया। हालांकि बाद में अभ्यर्थी सही निकला। उसके बाद बाद भी परीक्षा करा रही कार्यदायी संस्था के कहने पर केंद्र व्यवस्थापक ने उससे प्रपत्र छह भरवाया। जिसमें यह लिखवाया गया कि हस्ताक्षर मिस मैच नहीं कर रहे हैं। कोई गड़बड़ी होती है तो अभ्यर्थी इसका जिम्मेदार होगा। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थी का काफी समय निकल गया। अंत में जब ओएमआरशीट जमा करने का नंबर आया तो अभ्यर्थी ने उसे जमा न कर कक्ष निरीक्षक रामनरेश और शुभा जायसवाल के सामने ही फाड़ दिया। कक्ष निरीक्षक ने इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार को दी। उन्होंने आनन फानन पुलिस को बुलाया और अभ्यर्थी को हिरासत में भेज दिया। कक्ष निरीक्षकों के हस्ताक्षर पर अभ्यर्थी के खिलाफ सरकारी संपत्ति नुकसान की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन




सीओ विजय आनंद ने बताया कि सरकारी संपत्ति नुकसान की धारा में अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जमानती धारा होने से बाद में उसे छोड़ा गया।

--

24 केंद्रों पर 19972 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

उन्नाव। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सुबह पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई परीक्षा में 10584 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 10089 ने परीक्षा दी और 495 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक हुई। इसमें भी 10,584 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पंजीकरण के अपेक्षा 9883 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे 1196 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आए थे। साथ ही वाहनों का आवागमन होने से लोगों को घंटो जाम के झाम में जूझना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था का हाल यह रहा कि परीक्षा छूटने के बाद शहर के कॉलेज रोड से लेकर छोटा चौराहा और कलक्टरनगंज फाटक की गलियों तक में लोगों को आवागम में घंटो मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

नहीं ले जाने दिए गए रंगीन पेन

परीक्षा में अभ्यर्थियों को रंगीन पेन परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाने दिए गए। सुरक्षा कर्मियों को शक था कि कहीं पेन की आड़ में कोई डिवाइस भी लेकर जा सकता है। अभ्यर्थियों से पेन, बेल्ट और जूते मोजे गेट पर ही जमा करा दिए गए। परीक्षा के बाद ही दिया गया। वहीं प्रवेशपत्र की स्कैनिंग भी कराई गई। परीक्षार्थियों को केवल पारदर्शी पेन ही लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गहया।



--

वाहन चालकों ने बढ़ाया किराया



परीक्षा केंद्र आने-जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ते ही वाहन चालकों ने मनमाना किराया लेना शुरू कर दिया। तहसील रूटों पर चले वाले मैजिक, टेंपो, मिनी बसों के अधिकांश चालकों ने पांच से दस रुपये तक अधिक किराया लिया। वहीं जिस बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा तक का किराया पांच से बढ़ाकर दस रुपये कर दिया। यही हाल अन्य रूटों का रहा।
--

दुकानों में खत्म हो गए काले पेन



पुलिस भर्ती परीक्षा में ओएमआर सीट में काले पेन से निशान लगाए जाते हैं। बिक्री बढ़ने से दूसरे दिन की परीक्षा से पहले केंद्र के रास्ते में पड़ने वाली दुकानों में काली स्याही वाले पेन खत्म हो गए। जिनके पास थे उन्होंने दो से पांच रुपये महंगे दाम लेकर बेचा। काली स्याही वाला पेन न मिलने पर अभ्यर्थियों ने पेंसल से काम चलाया।


-



ओमएआर शीट लेकर जाने वाला वाहन खराब

पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी 24 केंद्रों से ओएमआर शीट एकत्र करके उन्हें कोशागार में जमा किया गया। शाम को वाहन से ओएमआर शीट के बंडल कड़ी सुरक्षा में लखनऊ भेजने थे। लेकिन जिस वाहन से शीट के बंडल भेजने थे वह खराब हो गया। इससे रात नौ बजे तक नहीं भेजी जा सकीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed