{"_id":"5e94a03b8ebc3e768b499293","slug":"from-14-days-70-quarantines-were-sent-home-unnao-news-knp555096647","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह दिन से क्वारंटीन 70 युवक भेजे गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह दिन से क्वारंटीन 70 युवक भेजे गए घर
विज्ञापन
चकलवंशी/गंजमुरादाबाद। सिकंदरपुर सरोसी के गंाव ऐरा भदियार में चौदह दिन पहले क्वारंटीन हुए लोगों को जांच के बाद घर भेज दिया गया है।
ब्लॉक क्षेत्र के ऐरा भदियार, भवानीखेड़ा व जंगेनगर के 17 लोग अलग-अलग प्रांतों से मजदूरी कर घर वापस लौटे थे। 29 मार्च को उन्हें गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन कराया गया था। सोमवार को चौदह दिन पूरे होने पर ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी में तैनात डॉक्टर कीर्ति व शिखा मौर्य ने सभी की जांच की और स्वस्थ मिलने पर प्रमाणपत्र दिया। हिदायत दी कि यहां से जाने के बाद घर में रुकेंगे। गांव में नहीं घूमेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान रामसेवक, ग्राम सचिव अवधेश श्रीवास्तव, आशा मंजू सिंह, नीता देवी, रचना वर्मा, मनोरमा, प्रियंबदा और आंगनबाड़ी रंजना सिंह उपस्थित रहीं।
वहीं, गंजमुरादाबाद क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में क्वारंटीन 166 लोगों में 53 युवकों का चौदह दिन का समय पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की और प्रमाण पत्र देकर घर भेज दिया। हिदायत दी कि घर में भी होम डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मदास ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में समय पूरा होने के बाद घर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संवाद