फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four tankers seized, drivers detained

चार टैंकर सीज, चालकों को हिरासत में लिया

Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four tankers seized, drivers detained
हसनगंज (उन्नाव)। तारकोल चोरी की घटना की विवेचना में लगे एएसपी और सीओ नेे सोमवार रात लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर एक ढाबे व फरीदीपुर गांव के पास हॉट मिक्स प्लांट के पास चेकिंग की। इस दौरान डामर (तारकोल) के दो भरे व दो खाली टैंकर मिले। चारों को पुलिस ने सीज किया है। टैंकर चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

28 मार्च की रात एएसपी शशि शेखर सिंह व सीओ राज कुमार शुक्ला ने भोगला गांव से टैंकरों से तारकोल चोरी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले की विवेचना के दौरान सोमवार रात एएसपी व सीओ ने अकबरपुर गांव के पास एक ढाबे व फरीदीपुर गांव के पास मिक्सर प्लांट परिसर में चेकिंग की। यहां पुलिस टीम को चार टैंकर मिले। पुलिस ने प्रयागराज निवासी टैंकर चालक उमेश पाल, लालपुर जिला हमीरपुर निवासी जुम्मन, महरौली थाना गोवर्धन मथुरा निवासी प्रमोद व ढाबा संचालक मलहौसी निवासी जयवीर सिंह को हिरासत में ले लिया। मौके पर एसडीएम रामदत्त राम और लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता संतोष कुमार भी पहुंचे। एसडीएम ने कहा है कि जांच की जाए कि हॉटमिक्स प्लांट में कहीं नकली तारकोल तो नहीं बन रहा है।। मामले में एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि एक टैंकर में डीजल भरा था। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हॉटमिक्स प्लांट के ठेकेदार को नोटिस
टैंकर पकड़े जाने के बाद एसडीएम रामदत्त राम ने फरीदीपुर गांव के पास हॉट मिक्स प्लांट चला रहे सिंधियावा जगदीशपुर जनपद अमेठी निवासी ठेकेदार दीपक कुमार अग्रवाल को नोटिस जारी की है। एसडीएम ने एक वर्ष का स्टॉक रजिस्टर, आपूर्ति रजिस्टर, कार्य, निबंधन पत्र, प्लांट पर तैनात समस्त कर्मचारियों का विवरण, प्लांट स्थापित करने का अनुमति पत्र मांगा है। एसडीएम ने बताया कि सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed