Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four pillars of the bridge on Sai river are ready, work on the fifth one is in progress

Unnao News: सई नदी पर पुल के चार पिलर तैयार, पांचवें का काम जारी

Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four pillars of the bridge on Sai river are ready, work on the fifth one is in progress
सई नदी पर निर्माणाधीन पु​ल।  - फोटो : सई नदी पर निर्माणाधीन पु​ल।
बेहटामुजावर। उन्नाव को हरदोई से जोड़ने के लिए सई नदी पर निर्माणाधीन पुल के लिए चार पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। जिले की सीमा में पांचवें पिलर का काम चल रहा है।
विज्ञापन




उन्नाव-हरदोई के बीच तमोरिया बुजुर्ग गांव में सई नदी पर ग्रामीणों ने आवागमन के लिए बांस-बल्लियों का पुल बना रखा है। बारिश के समय जब नदी में पानी बढ़ जाता था तो ग्रामीण 700 मीटर तक नाव के सहारे आते-जाते हैं। अन्य मौसम में बांस-बल्ली का पुल ही आवागमन का सहारा है। यह क्रम आजादी के बाद से चला आ रहा था। अमर उजाला ने दिसंबर 2022 में पक्के पुल के लिए मुहिम चलाई थी। इसके बाद विधायक ने पत्राचार किया था। फिर शासन ने संज्ञान लेकर अप्रैल-2023 को सई नदी पर पक्के पुल को मंजूरी देने के साथ 13.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। सेतु निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरदोई से काम शुरू कराया गया। अब तक पुल के लिए चार पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि पांचवें पिलर का निर्माण तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


----------------------



पुल निर्माण में फंसा जमीन का पेंच हटा, किसानों ने की रजिस्ट्री

उन्नाव। हरदोई में दो पिलर बनने के बाद जब जनपद सीमा में स्थित तमोरिया बुजुर्ग गांव में काम शुरू किया गया तो कुछ किसानों में जमीन चिह्नांकन के लिए विवाद किया। इससे जमीन की रजिस्ट्री फंस गईं थीं। फिर पीडब्ल्यूडी ने तहसील प्रशासन की मदद से जमीन का विवाद सुलझाया। पांच फरवरी के बाद छह किसानों ने 0.0946 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री पीडब्ल्यूडी के पक्ष में की थी। इधर, चार किसानों ने 0.0879 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री कर दी। इससे जमीन का फंसा पेंच हटने के बाद जून तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद जगी है। सेतु निगम के सहायक अभियंता मूलचंद यादव ने बताया कि पांच पिलर में चार का निर्माण हो चुका है। एक का कुछ काम बाकी है। जून के अंतिम सप्ताह में पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------------

50 हजार की आबादी को मिलेगी सुविधा

पक्का पुल बन जाने से गौरियाकला, फतेहपुर, जब्बाखेड़ा, राजाखेड़ा, रामदीनखेड़ा, सबलीखेड़ा, डालखेड़ा, कन्हैयाखेड़ा, गढ़ी, अतरी, कंजौरा, सिरौली, बिरौली बहलोलपुर सहित जनपद हरदोई और उन्नाव सीमा के गंजमुरादाबाद क्षेत्र की 50 हजार की आबाी को आवागमन में सहूलियत होगी। इनके खेत नदी के उस तरफ हैं। बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में आसानी होगी।

-----------------



पुल एक नजर में



- पुल की लंबाई 655 मीटर। 205 मीटर हिस्सा संडीला तहसील क्षेत्र के कंजौरा व 450 मीटर हिस्सा बांगरमऊ के तोमरिया बुजुर्ग (नौशहरा) गांव में होगा।



- कुल पांच पिलर पर पुल का निर्माण होना है। इसमें तीन पिलर हरदोई और एक उन्नाव में बन चुका हैं। जनपद सीमा में शेष एक पर निर्माण हो रहा है।

- कुल लागत 13.63 करोड़। 10 किसानों की जमीन की रजिस्ट्री पूरी, सिर्फ पांच किसानों की भूमि की रजिस्ट्री बाकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed