{"_id":"67913762f6b2f0437201930d","slug":"four-more-urban-primary-health-centers-got-approval-unnao-news-c-221-1-sknp1055-125926-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चार और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चार और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिली मंजूरी
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में चार और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इससे लोगों के लिए बस्ती के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी और जिला अस्पताल व सीएचसी में भीड़ भी कम होगी। दो केंद्र शहर में और एक बांगरमऊ में खुलेगा। नवाबगंज में केंद्र स्थापित कर संचालन शुरू करा दिया गया है।
मौसम बदलने से लोग बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ बढ़ जाती है। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 1200 मरीज पहुंचते हैं। वहीं, 20 गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। इससे अस्पताल में मरीजों को भर्ती होने व ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी हालत यह होती है कि ओपीडी में भीड़ अधिक होने व समय खत्म होने से मरीजों को बिना डॉक्टर को दिखाए ही लौटना पड़ता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में चार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालन की कवायद शुरू की गई है।
इसमें शहर के कासिमनगर व अकरमपुर के साथ बांगरमऊ में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द शुरू किया जाएगा। टाउन एरिया नवाबगंज में पीएचसी का संचालन शुरू हो गया है। अन्य जगहों पर किराये के भवनों की तलाश की जा रही है। यहां प्राथमिक जांच के साथ समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि पीएचसी संचालन के लिए तीन जगहों पर भवन की तलाश की जा रही है। वहां जल्द ही संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को पास में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। नवाबगंज में संचालन शुरू हो गया है।